हमेशा जवान कैसे रहें। जवान दिखने के घरेलू तरीके ।जवान कैसे दिखे।Jawan Kais Rahe l Jyda Sal Tak kais jiye
हमेशा जवान रहना हर इंसान चाहता है, लेकिन इसके लिए कोशिश बहुत कम लोग करते हैं। दरअसल, हमेशा जवान बने रहना चाहे सबका ख्वाब हो पर इस सपने को साकार करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार जिन नियमों का पालन करना होता है उन्हें कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं नियमों के बारे में जिनका पालन कर हमारे ऋषि-मुनि हमेशा स्वस्थ और जवां बने रहते थे।
👉👉एक जादूगरनी की कहानी से हम सभी परिचित हैं, वह जवान बने रहने के लिए दूसरों की जवानी चुरा लेती थी। हम सभी चाहते हैं हमेशा तरोताजा और जवान रहना, लेकिन इसके लिए जादूगरनी की तरह किसी की जवानी चुराने की जरूरत नहीं हैं। कहने का मतलब साफ है कि आप पर भी एक उम्र के बाद बुढ़ापा हावि होने लगेगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि यह बुढ़ापा कुछ देर से आए, आपके चेहरे और शरीर की ताजगी कुछ ज्यादा दिनों तक मेंटेन रहे तो समय रहते आपको सावधानी बरतनी शुरू कर देनी चाहिए।
दरअसल सही खानपान और कुछ खास चीजों से आप भी पा सकते हैं सदाबहार जवानी। इसके लिए आप कुछ नेचरल फूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तो आइए पहले आपको ऐसे ही कुछ खाने-पीने की चीज़ों के बारे मैं बताते हैं...
>> मखनफल (एवोकैडो)
मूल रूप से अमेरिकी महाद्वीप से आया यह फल भारत में मखनफल के नाम से मिलता है। इस फल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। एवोकैडो में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा करती है। एवोकैडो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को दोबारा बनने में मदद करता है और इससे आपकी त्वचा को जवां और ताजा लुक मिलता है।
>> ज्यादा पानी पीयें
त्वचा की झुर्रियां बुढापे का प्रमुख लक्षण होता है। दिन भर में ४ लीटर पानी पीना इसका कारगर उपचार है। अधिक पानी पीने से शरीर के अन्य कई रोग दूर होते हैं।
>> तनाव से बचें
क्रोध करने और मानसिक चिंता से समय से पहिले ही त्वचा पर झुर्रिया आने लगती हैं। दिमागी तनाव से हमारे शरीर में एक रासायनिक प्रक्रिया उत्पन्न होती है जिससे कोर्टिसोल उत्पन्न होता है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।
>> धूम्रपान न करें
बीडी,सिगरेट पीने वालों की त्वचा पर सिलवटें बुढापा आने से पहिले ही दिखाई देने लगती हैं। धूम्र पान से शरीर में ऐसे एन्जाईम्स उत्पन्न होते हैं जो झुर्रियों के लिये जिम्मेदार माने गये हैं। जेतुन के तैल में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से चेहरे की त्वचा की झुर्रियां नियंत्रित होती हैं। चेहरे पर चमक लाने का यह अच्छा उपाय है।
0 Comments
Please Comment Your conclusion