मोटापे को कम करे । अचूक gharelu उपाय।Motape ko kam karne ke Nuskhe,How Loss Weight Los Fat Golden Ideas
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। ऐसी ही एक गंभीर समस्या है मोटापा। मोटापे के कारण भी कई भयंकर बीमारियां हो जाती हैं।
👉💥Do you Know About
क्या आप जानते हैं मोटापे से कैंसर जैसी बीमारियां डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हो सकतीहैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि मोटापे के कारण क्या हैं। मोटापा किन चीजों से बढ़ता है और मुख्य कारक कौन-कौन से हैं। साथ ही मोटापा बढ़ने से क्या कुछ और समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानें मोटापे के कारण क्या हैं और मोटापे से होने वाली समस्याओं से कैसे निजात पाएं।
आज के समय में बडे-बूढ़े-बच्चे सभी मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा बेवजह और अचानक नहीं हो रहा। बल्कि इसके पीछे भी कई ठोस कारण छुपे हुए हैं।
मोटापे के कारण ही बच्चों को नई-नई बीमारियां हो रही हैं।
मोटापे का कारण :-
👉💥शारीरिक निष्क्रियता Body's Inactivity
आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते है और खासकर बच्चे अब बाहर खेलने-कूदने के बजाय कंप्यूटर, मोबाइल और वीडियो गेम खेलना अधिक पसंद करते हैं। जिससे बच्चों में भी मोटापा बढ़ता जा रहा हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं, ऑफिस जाने वाले युवा भी आज निष्क्रिय जीवनशैली जी रहे हैं, जिससे मोटापे जैसी समस्या हो रही है।
👉💥जंकफूड का सेवन Junk food lots Eaten
आजकल लोग घर के स्वादिष्ट व्यंजन और पौष्टिक खाना खाने के बजाय जंकफूड खाना पसंद करते हैं जो कि मोटापे के प्रमुख कारणों में से एक हैं। जंकफूड से ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई बीमारियां होने का खतरा भी रहता है।
👉💥व्यायाम ना करना No You Excercise
लोगों के पास भागदौड़ की जिंदगी में इतना समय नहीं बचता कि वे व्यायाम करें, लोग व्यायाम जैसी चीजों को बहुत हल्के में लेते हैं। नतीजन मोटापा बढ़ता रहता है।
👉💥एक ही जगह बैठे रहना Standard Down One place
कई लोगों का काम सिर्फ एक ही जगह बैठकर करने का होता है, नतीजन लोग घूमना-फिरना बिल्कुल नहीं कर पाते और ऐसे में भूख भी बहुत लगती हैं। ये स्थिति मोटापे की बहुत बड़ी कारक है।
👉💥डायटिंग जैसी चीजों को अपनाना. Dieting Sorting
कुछ लोग फिट होने के लिए डायटिंग जैसी आदतों को अपनाते हैं, नतीजन वे डायटिंग ठीक तरह से नहीं कर पाते जिससे उनका मोटापा कम होने के बजाय बढ़ जाता हैं।
👉💥भूख से अधिक खाना Eat Off Hungry
कुछ लोगों को हर समय खाने की आदत होती है फिर चाहे उन्होंने थोड़ी देर पहले ही खाना क्यों ना खाया हो। ऐसे में हर समय खाने की आदत भी मोटापे का कारण बनती हैं।
👉💥आनुवांशिक मोटापा Genetics Fatness
कई बार मोटापे के कारणों में आनुवांशिकता भी छिपी होती हैं यानी घर का कोई सदस्य या माता-पिता में से कोई मोटापे का शिकार है तो बच्चे को भी मोटापे की शिकायत होती है।
👉💥तनाव लेना Hypertension
कई बार लोग जरूरत से ज्यादा तनाव ले लेते हैं। क्या आप जानते हैं तनाव, डिप्रेशन और अवसाद जैसी चीजें मोटापे को जन्म देती हैं.
👉💥दवाईयों के कारण
किसी बीमारी के चलते लंबे समय तक दवाईयों का सेवन भी मोटापे का कारण बन सकता है। दरअसल दवाओं का साइड-इफेक्ट भी मोटापे के कारणों में से एक हैं।
💥💥💥💥💥मोटापे के कई और भी कारण हैं जैसे अधिक सोना, खाने के बाद ना टहलना, लेटकर खाना, खाने के बीच पानी पीना।🖕🖕
0 Comments
Please Comment Your conclusion