6+ App Woman Safety Best Apps (महिलाओं की सुरक्षा के लिए जबरदस्त मोबाइल ऐप्स)
आपको जो App बात रहे हैं सभी महिला इसका आप अपने फोन में रखकर अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं।💥🙏👇👇
आज कल बढ़ते अपराध के कारण सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बहुत सारे Mobile Apps तैयार किए है जो कि निशुल्क है और playstore,Apkstore,जैसे सभी plateform पर Available जो कि Apple, iPhone 5s, Android phone, BlackBerry device पर निशुल्क काम करती है।
1. Damini:दामिनी
अगर यह ऐप आपके मोबाइल में है, तो किसी भी खतरे के वक्त इसके जरिए आपके रजिस्टर्ड नंबरों पर मेसेज चले जाएंगे। थोड़ी-थोड़ी देर में आपकी जीपीएस लोकेशन भी इन नंबरों तक जाती रहेगी। इतना ही नहीं, ऐप के एक बार ऐक्टिवेट होने के बाद यह जगह की फोटो खींचना भी शुरू कर देता है और इन्हें रजिस्टर्ड नंबरों पर तो भेजता है, साथ ही क्लाउड पर सेव भी करता जाता है। इसके बाद अगर मोबाइल फोन बंद हो जाए या तोड़ दिया जाए, तो भी मोबाइल से विडियो और कॉल डिटेल निकाली जा सकती है।
2. सर्किल Circle of 6:
यह वैसे तो खासतौर पर कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है, लेकिन यह सभी महिलाओं के लिए यूजफुल साबित हो सकता है। किसी भी परेशानी की स्थिति में बस एक टैप करते ही आपके दोस्तों तक मदद का मेसेज चला जाएगा। यह ऐप हिंदी में भी उपलब्ध है और इसमें दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर्स भी पहले से फीड हैं।
3. bSafe:रहे Safe
इस ऐप की मदद से आप संकट की स्थिति में फैमिली मेंबर या करीबी लोगों को अलर्ट कर सकते हैं। इसमें फैमिली मेंबर्स या करीबी लोगों के नंबर्स फीड करने होते हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाते ही मेसेज चला जाएगा। साथ ही, अपने आप कॉल भी चली जाएगी। इसका रिस्क मोड ऑन करके आप अपनी जीपीएस लोकेशन को दिए हुए नंबर से शेयर कर सकते हैं।
4. Scream Alarm! :
इस ऐप की सरलता ही इसकी खासियत है। यह तेज आवाज निकालने वाला ऐप है। किसी भी तरह का खतरा होने पर आप एक बटन दबाकर औरत की चीख जैसी तेज आवाज पैदा कर सकते हैं। यह आवाज आस-पास के लोगों को अलर्ट कर देती है।
5. SafetiPin :
यह महिलाओं की सुरक्षा को एक खास तरीके से सुनिश्चित करने की कोशिश है। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां लोग अपने इलाके की ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देते हैं, जो महिलाओं के लिहाज से सेफ नहीं हैं। लोग इस ऐप पर उन जगहों की तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और उन्हें सेफ्टी के लिहाज से रेट कर सकते हैं। ऐप यह भी जानने में मदद करता है कि कौन-सी जगह रात में या दिन के किसी पहर में सेफ नहीं है।
6. SmartShehar Woman Safety Shield Protection :
इस ऐप से तस्वीर ली जा सकती हैं। इमर्जेंसी बटन दबाते ही उस तस्वीर के साथ लोकेशन की जानकारी पहले से चुने गए इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को चली जाएगी। अगर इसे भेजने से पहले आपका फोन खो भी गया, तो परेशान मत होइए। ऐप कुछ ही सेकंड्स में अपने-आप सारी जानकारी भेज देगा। इसमें 'वॉक विद मी' फीचर से पहले से तय लोग रीयल टाइम में आपकी मूवमेंट्स ट्रैक कर सकेंगे।
0 Comments
Please Comment Your conclusion